दुधि: लीलासी गांव के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार का पैर कटा, गंभीर हालत में किया गया रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव के समीप गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का दाहिना पैर घुटने के पास से कटकर अलग हो गया। सिर और हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं।घायल की पहचान 38 वर्षीय रामाशंकर पुत्र पच्चू सिंह, निवासी बसकट्टा, थाना बभनी के रूप में हुई।