सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ गंभीर मारपीट करने के मामले में बीएल ग्रुप के ₹25000 के इनामी बदमाश अनुज बादूसर को गिरफ्तात किया है। रविवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी गजेंद्र सिंह ने 21/10/2025 को मामला दर्ज कराया था। पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए आरोपी अनुज से पूछताछ करने में जुटी है।