जनपद के ग्राम पंचायत अकोईया में चुनावी रंजिश के चलते युवक को पकड़कर दबंग ने जमकर पीट दिया दबंग की पिटाई से युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ था और शरीर पर गंभीर चोटे भी आई थी। मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल जिला अस्पताल में कराकर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। घायल व्यक्ति ने प्रधान के भाई पर मारने पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।