मनेर: मनेर खानकाह परिसर में सूफी महोत्सव की तैयारी को लेकर गद्दीनशी के साथ एसडीओ ने की बैठक
Maner, Patna | Jun 10, 2026 मनेर दरगाह में 28 जून को आयोजित होने जा रही सूफी महोत्सव की तैयारी को लेकर मनेर खानकाह के परिसर में एसडीओ अनिरुद्ध पांडे और गद्दीनशी सैयद शाह तारिक एनायतुल्लाह फिरदौस के साथ बैठक हुई। सूफी महोत्सव को लेकर विस्तृत रूप से बैठक में चर्चाएं की गई।