जनपद हाथरस की तहसील सासनी पर यूजीसी एक्ट के विरोध में अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार का यूजीसी एक्ट जनता के साथ जातिगत आधार पर भेदभाव को दर्शाता है। यूजीसी एक्ट लागू होने से सवर्ण वर्ग के योग्य विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ होगा जिसके कारण विद्यार्थियों में भय का माहौल है।