मऊरानीपुर: मऊरानीपुर के सुखनई नदी में घायल नीलगाय का वीडियो बना चर्चा का विषय, पकड़ने पहुंची टीम को नहीं मिली सफलता
मऊरानीपुर की सुखनई नदी में घायल अवस्था में घूम रही एक नीलगाय का वीडियो रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक नीलगाय अधिकारियों को चकमा देकर वहां से भाग निकली। घायल नीलगाय के भाग जाने से उसके उपचार को लेकर चिंता बनी हुई है।