बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में शिव भक्ति की धारा बही, आध्यात्मिक परिचर्चा में उमड़ी आस्था का जनसैलाब
बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित काली मंदिर परिसर में सोमवार को दोपहर 3 बजे आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया। शुरुआत जागरण भजन से हुई। इसके बाद भगवान शिव-पार्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। श्रवण कुमार, अनिल कुमार, तोताराम, भजन प्रस्तुत किया।