गोपालपुर: किसान पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार
इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में किसान पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी सहेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में 8 फरवरी 2026 को कमोद यादव ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि खेत में काम करने के दौरान मुकेश यादव और सहेन्द्र यादव ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की थी। मामले में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 24/26 दर्ज कर जांच की जा रही थी।