मेरठ: लिसाड़ी गेट में स्विमिंग पूल में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Meerut, Meerut | May 3, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में रविवार को स्विमिंग पूल में डूबने से 7 साल के मासूम बच्चे आकिल की मौत हो गई। घटना पिल्लोखड़ी पुल के पास निजी स्विमिंग पूल की है। स्विमिंग पूल कोतवाली थानाक्षेत्र के जाटव गेट के रहने वाले वासेगाजी का बताया जा रहा है।