हाथरस: घर पर रखी बैटरी अचानक फटने से आंख में तेजाब जाने से एक युवक गंभीर घायल, परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरा में घर पर रखी एक बैटरी अचानक से फट जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया। बैटरी फटने से अचानक हुए हादसे के दौरान आंख में तेजाब जाने से एक युवक मुकेश गंभीर घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।