मंडला: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित, प्रदेश प्रभारी भी हुए शामिल
Mandla, Mandla | Nov 28, 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को शाम 5: 30 बजे बैठक आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश संगठन की मंशानुसार व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता तथा पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से की गई।