जबलपुर: कानून को ठेंगा, मदन महल फ्लाईओवर के नीचे महफिल-ए-नशा,वीडियो हुआ वायरल
स्मार्ट सिटी जबलपुर के मदन महल फ्लाईओवर का निर्माण
स्मार्ट सिटी जबलपुर के मदन महल फ्लाईओवर का निर्माण भले ही यातायात को सुगम बनाने के लिए किया गया था, लेकिन वर्तमान में यह फ्लाईओवर अपनी उपयोगिता से भटककर असामाजिक तत्वों का सुरक्षित ठिकाना बन गया है। आलम यह है कि फ्लाईओवर के नीचे बने डिवाइडर और खाली स्थानों पर दिन ढलते ही शराबियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। गुरुवार की सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमक