फतेहपुर: तेज रफ्तार TUV कार ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल, कार सवार कार लेकर फरार, ललौली का मामला
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार TUV कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों जिला अस्पताल में भर्ती है। जिन्हें चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिता पुत्र दुकान बंद कर घर जाये समय कार ने टक्कर मार दोनों को घायल कर दिया।