दलौदा: ग्राम लदुसा में संदिग्ध चोर का CCTV वीडियो वायरल, हाथ में हथियार जैसी वस्तु दिखने का दावा
मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लदुसा में संदिग्ध चोर का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,वीडियो में हथियार जैसी वस्तु लिए व्यक्ति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है,ग्रामीणों ने पुलिस से जांच, सख्त कार्रवाई और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है,