खगौल: दानापुर में पूर्व सैनिकों ने चलाया पौधरोपण अभियान, लगाए 100 पौधे
दानापुर पूर्व सैनिक संघ ने हरियाली और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत बालाजी नगर, न्यू मैनपुरा और सगुना मोड़ क्षेत्र में पूर्व सैनिकों ने 100 पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित क्रांति और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।