मुज़फ्फरनगर: गांव दधेडू कला में जल भराव की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के द्वारा किया गया पैदल मार्च
गांव दधेडू कला में भाकियू अराजनैतिक के युवा सदर तहसील अध्यक्ष शाहनजर त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। जहां पर उनके द्वारा कहा गया कि काफी लंबे समय से यहां की सड़क टूटी पड़ी है और सड़कें टूटी पड़ी होने की वजह से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा।