फारबिसगंज: फारबिसगंज के छोटी पानी टंकी रोड से छुआ पट्टी जाने वाली सड़क जर्जर
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में छोटी पानी टंकी रोड से छुआ पट्टी जाने वाली सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। शुक्रवार को 11 बजे स्थानीय लोगों ने बताया नगर परिषद प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा महज कुछ फीट सड़क ढलाई नहीं होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न रहती है। इस पर ध्यान देना चाहिए।