खांजीपीर को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताने वाले बयान पर बवाल, विधायक ताराचंद जैन के इस्तीफे की मांग
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के एक पुराने बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। खांजीपीर क्षेत्र को “मिनी पाकिस्तान” बताए जाने की टिप्पणी से नाराज स्थानीय निवासियों ने प्रेस वार्ता कर विरोध जताया।
क्षेत्र के सदर और गणमान्य लोगों ने विधायक के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे खांजीपीर के लोगों के स्वाभिमान और भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने क्षेत्र के शहीद जवानों और देशभक्तों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने देश की सुरक्षा और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
निवासियों ने विधायक ताराचंद जैन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही राज्यपाल से विधायक के इस्तीफे की मांग भी उठाई है।
#Udaipur #TarachandJain #Khanjipir #UdaipurNews #RajasthanNews PoliticalNews
Dungarpur, Dungarpur | Aug 29, 2026