करगहर: करगहर बाजार में लगने वाले जाम से सैकड़ों दुकानदारों को मिलेगी मुक्ति, 11 मार्च तक सड़क खाली करने का दिया गया नोटिस
करगहर बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अंचल कार्यालय करगहर की ओर से बाजार के सैकडो दुकानदारों को नोटिस जारी कर 11 मार्च तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि यदि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 12 मार्च को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की टीम