झांसी: महानगर के शांतिकुंज कॉलोनी स्थित हीरामन धाम पर अवतारी पत्रिका विमोचन के साथ बुंदेलखंड गोटिया समाज सम्मेलन हुआ
Jhansi, Jhansi | Dec 26, 2024 हीरामन धाम पर बुंदेलखंड गोटिया समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बुंदेलखंड के सैकड़ों गोटिया शामिल हुए। कार्यक्रम में गोट गायन के साथ कलयुग के अवतारी पत्रिका का विमोचन एवं भंडारा किया गया। हीरामन धाम पर आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं हीरामन बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया। महानगर के शांतिकुंज कॉलोनी स्थित हीरामन धाम पर बुंदेलखंड गोटिया समाज का आयोजन किया गया।