सासाराम: पश्चिम एशिया युद्ध के मद्देनज़र सासाराम में आवश्यक सेवाओं की समीक्षा, एलपीजी आपूर्ति को दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश
बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सासाराम में प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सह प्रभारी सचिव रोहतास पंकज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की स्थिति को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, एलपीजी-पीएनजी आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों के हितों और उर्वरक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।