शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में आशाओं ने तीन साल से बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया, ज्ञापन दिया
दरअसल जिले भर की आशाएं आज कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां उन्होंने पिछले 3 साल से बकाया भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन देकर बताएं कि विभाग द्वारा उनसे कई अन्य कार्य भी करवाए जा रहे हैं। लेकिन किसी भी कार्य का उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है।