दरअसल हिंदू युवा संगठन ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद पर सौंदर्याकरण के नाम पर एक प्राचीन मंदिर तोड़ने, मूर्तियों को खंडित करने और पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की है।