🚨 KANPUR BREAKING 🚨
अतिक्रमण हटाने के दौरान दरोगा ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दरोगा द्वारा दुकानदार को थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शनिवार को अरमापुर नहर पुल से पनकी नहर पुल तक चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान में बुलडोजर से कई अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान लोगों ने पीएसी का विरोध किया।
आरोप है कि अभियान के दौरान पनकी थाना की एमआईजी चौकी के प्रभारी बृजेश कुमार ने चोखा-बाटी की दुकान चलाने वाले एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है।
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
#Kanpur #KanpurBreaking #Panki