मेरठ: ब्रह्मपुरी में हुड़दंग रोकने पर दबंगों ने किया तांडव, भाजपा झंडे पर बरसाईं ईंटें, मोदी-योगी को गाली देने का आरोप
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुरम इलाके में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों को रोकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्साए दबंगों ने न सिर्फ अंजाम भुगतने की धमकी दी, बल्कि घर के बाहर लगे भाजपा के झंडे को निशाना बनाते हुए जमकर ईंटें बरसाईं।