कटिहार: हरदयाल चौक पर दुकान खाली करने से इनकार पर दबंगों ने जहर पिलाया, पीड़ित का इलाज जारी
गुरुवार की शाम 5 बजे एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उनके परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसकी हालत जहर पीने से बिगड़ी थी। पीड़ित विक्की कुमार की पत्नी विश्वास रिंकी ने बताया कि उनके पति के दुकान को खाली करने को लेकर आनंद सिंह, अजय सिंह, सावन सिंह और सुजीत सिंह ने धमकी दी थी।