कटिहार: तेलता स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, बारसोई GRP ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तेलता स्टेशन के समीप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। यह मामला दिन के बारह बजे का हैं । बारसोई GRP ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पीड़ित की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है।