कटिहार: महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में चल रहे कार्यों का जायजा लिया, लोगों की समस्याओं से हुए अवगत
गुरुवार की दोपहर 2 बजे महापौर उषा देवी अग्रवाल नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में चल रहे विभिन्न कार्यो जायजा लेने पहुंची थी। जहां महापौर के द्वारा निगम की ओर से चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया और कार्यों के गुणवत्ता का भी उन्होंने जांच किया। इसके पश्चात वार्ड के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर वहां की समस्याओं से अवगत हुई।