कटिहार: डंपिंग यार्ड में खाद बनाने की जगह शरीफगंज में खाली पड़ी जमीन पर नगर निगम गिरा रहा कचरा, जनप्रतिनिधि ने किया विरोध
गुरुवार की दोपहर 3 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधि अमित कुमार ने खाली जमीन पर कचरा गिरने को लेकर नगर निगम का विरोध किया है। उन्होंने बताया जिस कचरे को डंपिंग यार्ड में खाद बनाना था। उस कचरे को नगर निगम की ओर से 800 से लेकर 1000 रुपए टेलर बेचा जा रहा है। लोग गद्दे वाली जमीन को भरने के लिए उस कचरे को गिरा तो रहे है। लेकिन इससे महामारी की भी खतरा बना हुआ है।