सिंहवाड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सिंहवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सेरहाटोला में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 1700 लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब बरामद की, जिसे विधिवत विनष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यह शराब अवैध रूप से तैयार की जा रही थी,