मल्हारगढ़: पिपलिया मंडी के कृषि उपज मंडी मानसा मार्ग पर अतिक्रमण हटने के बाद मार्ग पर शुरू हुआ लाइनिंग कार्य
पिपलियामंडी के कृषि उपज मंडी-मनासा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के बाद नगर परिषद ने लाइनिंग कार्य शुरू किया। टीम ने सार्वजनिक भूमि और सड़क की सीमाएं निर्धारित कर क्षेत्र को व्यवस्थित किया, कार्रवाई के दौरान सीएमओ प्रवीण सेन,चौकी प्रभारी भीम सिंह राठौड़, उपयंत्री राजेश उपाध्याय सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अमला मौजूद रहा,