राजगढ़: थिरपाली बड़ी के पास बोलेरो और डम्पर की भिड़ंत, वाहनों में लगी आग, बोलेरो सवार 3 जिंदा जले, 5 लोग गंभीर घायल
Rajgarh, Churu | Apr 23, 2026 पिलानी सादुलपुर सडक़ पर गांव थिरपाली छोटी और थिरपाली बड़ी के बीच गुरुवार व शुक्रवार की देर रात्रि दस बजे लगभग बोलेरो जीप और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत हो गईं।आमने सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।जिसमें सिद्धमुख क्षेत्र की बोलेरो में सवार 3 जने जिन्दा जल गये व 5 गंभीर घायल हो गये।