जमुई जिला आयुष प्रक्षेत्र के अंतर्गत बरहट प्रखंड के राजकीय बुनियादी स्कूल में आयुष पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के तहत तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शनिवार 2 बजे समापन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला चिकित्सा पदाधिकारी एवं बरहट मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।