जलालाबाद: वजीर घाट पर पांटून पुल बनाए जाने की मांग को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के रामगंगा नदी के वजीरपुर घाट पर पांटून पुल बनाए जाने की मांग को लेकर किसान यूनियन अखंड प्रदेश के पदाधिकारी 3 दिसंबर से तंबू टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं.अभी तक प्रशासनिक एवं राजनीतिक दल के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने उनकी मांगों को नहीं सुना है. जिससेक्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है।