मेहगांव: बिरखडी गांव में जानवरों ने मोर को घायल किया, मोर की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे दफनाया, वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराया
Mehgaon, Bhind | Feb 28, 2025 बिरखडी गांव में गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे जानवरों ने एक मोर पर हमला कर दिया। जिससे मोर घायल हो गया,और मोर की मौत हो गई।जब मृत मोर की सूचना समाजसेवियों को लगी।तो उन्होंने गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ससम्मान मोर को दफनाया। मामले की सूचना फोरेस्ट विभाग को लगी। तो मृत मोर को निकलवाकर शुक्रवार को लगभग 3 बजे पशु अस्पताल गोहद में पोस्टमार्टम कराया।