गुलाना: बोलाई सिद्धवीर हनुमान मंदिर में भंडारा और भजन संध्या, उमड़े हजारों श्रद्धालु
ग्राम बोलाई स्थित प्रसिद्ध सिद्धवीर हनुमान मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। यहां श्री हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया और महा आरती का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर पुजारी ने शनिवार दोपहर 12 बजे बताया कि इस अवसर पर विशाल भंडारा और भजन संध्या के साथ सुंदरकांड पाठ