सिवनी मालवा: नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर बांस के पेड़ों में आग, लपटें धधकती रहीं, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची
सिवनी मालवा के नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग बायपास के पास मंगलवार बुधवार देर रात बांस के पेड़ों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उसकी लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। आग ने आसपास के अन्य पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों न