मोहम्मदी: ग्राम साहबगंज व बिजला तालाब में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थलों पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी
जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक मोहम्मदी हृदय नारायण पाण्डेय ने टीम के साथ ग्राम साहबगंज व बिजला तालाब में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 260 किलोग्राम गुड़ लहन को नष्ट करते हुए लगभग 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।