मोहम्मदी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान टीपीआरएस चौराहा से तुरकाटा रोड पर आम के बाग से लूट की योजना बनाते 07 अन्तर्जनपदीय चोरों को चोरी करने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया।जिसके संबंध में आज कोतवाली मोहम्मदी पर विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।