मोहम्मदी: पसगवां पुलिस ने गोवध निवारण अधि0 के पंजीकृत अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
पसगवां कोतवाली पुलिस ने रविवार को विभिन्न धाराओं सहित गोवध निवारण के पंजीकृत अभियोग में वांछित दो अभियुक्त वसीम पुत्र वारिस अली कादिर पुत्र हबीब को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त वसीम के कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा कारतूस 12 बोर,एक चाकू, एक लाल रंग की रस्सी तथा अभियुक्त कबीर के कब्जे से एक कुल्हाड़ी,एक लोहे का चाकू बरामद किया।