मड़ियाहू: बासुपुर-काजीहद मार्ग स्थित नूरपुर बाजार में अधूरा नाला बना मुसीबत, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
सुरेरी क्षेत्र के बासुपुर-काजीहद मार्ग स्थित नूरपुर बाजार में अधूरा पड़ा नाला स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। निर्माण अधूरा होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।