सागर: चीतों की बसाहट से पहले दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बढ़ी चहल-पहल, 188 काले हिरण छोड़े गए, अब संख्या 2000 पार
Sagar, Sagar | Nov 9, 2025 वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में जल्द ही चीतों की बसाहट की तैयारी जोरों पर है। इसके पहले वन विभाग ने जैव विविधता बढ़ाने के उद्देश्य से 188 काले हिरण को रिजर्व के खुले घास के मैदानों में छोड़ा है। पहली खेप में 153 और दूसरी में 35 हिरणों को सुरक्षित रूप से बसाया गया है।रिजर्व में प्राकृतिक घास के मैदान काले हिरण के लिए अनुकूल हैं और सभी हिरण स्वस्थ हैं।