भिठ्ठा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर एक टेम्पो से 6 जूट बोरे में भरी लगभग 700 पीस, कुल 210 लीटर नेपाली सौफी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार तस्कर मौके से फरार हो गया। जब्त शराब और टेम्पो को थाना लाकर रखा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।