चंडी: अमरौरा गांव के खन्धा में चोरों ने किसान के खेत से समरसेबुल मोटर का स्टार्टर चुराया
Chandi, Nalanda | Jul 14, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के अमरौरा गांव के खंधा में बेखौफ चोरों ने एक किसान के खेत में लगे समरसेबुल मोटर का स्टार्टर को चोरी कर लिया। इस संबंध में मुड़ला बिगहा के पीड़ित किसान शिशुपाल कुमार ने बताया की अमरौरा गांव के खन्धा में सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप लगवाया है। रविवार की रात के किसी समय मौका देखकर चोर समरसेबुल मोटर का स्टार्टर खोलकर ले गया।