चंडी: भीमसेन मोड़ के पास ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर, सात लोग घायल
Chandi, Nalanda | Jul 13, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के एसएच 78 पर भीमसेन पर मोड़ के समीप रविवार की रात साढ़े नौ बजे ट्रक और स्कार्पियो की जोरदार टक्कर में एक ही स्कार्पियो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चंडी में भर्ती कराया। घायलों की पहचान चंडी निवासी निकेत कुमार, रोहित कुमार, आकाश,उदित, मनीष, पीयूष, राजा है।