लोहरदगा: उपायुक्त: धान अधिप्राप्ति जारी, डायन-बिसाहा प्रथा खत्म करने पर ज़ोर, पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम में मुखियाओं को निर्देश
लोहरदगा के उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद ने पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम के 26वें संस्करण में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी मुखियाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास अभी भी धान बचा हुआ है, वे अपने नजदीकी लैम्पस में जाकर धान बेच सकते हैं। सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया जारी है और किसानों को इसका उचित मूल्