इटारसी: नेमीनाथ मंदिर से महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
इटारसी शहर में सकल जैन समाज की ओर से सोमवार को शाम करीब 5 बजे तक भगवान महावीर स्वामी की जयंती मनाई गई। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 के तहत दिनभर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शहर के सभी जिनालयों में अभिषेक एवं शांतिधारा पाठ से हुई।साथ ही श्री नेमिनाथ मंदिर, श्री पार्श्वनाथ मंदिर और श्री चैत्यालय से निकली।