धमतरी: बाइक में छिपा था मौत, कोबरा नाग निकलने से मची अफरा-तफरी, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात धमतरी के कालिका चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जहरीला कोबरा नाग बाइक अंदर घुस गया था। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सर्पमित्र नीरज पांडे को दिया। जिसके बाद नीरज पांडे मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को पकड़ा।