जबलपुर: कछपुरा ब्रिज के पास तेज रफ्तार मेट्रो ने छीनी मां की ममता, दर्दनाक हादसा
जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कछपुरा ब्रिज के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब एक तेज रफ्तार मेट्रो बस के चालक ने लापरवाही से यू-टर्न लेते हुए एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब यादव कॉलोनी निवासी सुमित पटेल अपनी मां कविता पटेल (42 वर्ष) और पत्नी महिमा पटेल के साथ गढ़ा की ओर जा रहे थे।