ग्राम उमरपानी के किसान कौशल सिंह के खेत में गहाई के दौरान लगी आग ने उनकी कोदो एवं धान की फसल जल कर खाक हो ही गई । इस भीषण आग में गहाई कर रहे ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया और ट्रेक्टर पुरी तरह जल गया है किसान और प्राकृतिक आपदा जैसे पर्याय हैं एक दूसरे के।अवर्षा, अतिवर्षा,असमय वर्षा, ओला,पाला,कीट पतंगे, बीमारियां और इन सबसे बचे तो आग ने किसान की कमर तोड़ दी है